यह ख़बर 14 अक्टूबर, 2012 को प्रकाशित हुई थी

यश चोपड़ा को डेंगू, अस्पताल में भर्ती

खास बातें

  • बॉलीवुड के मशहूर फिल्मकार यश चोपड़ा को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यश चोपड़ा को डेंगू हुआ है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया।
मुंबई:

बॉलीवुड के मशहूर फिल्मकार यश चोपड़ा को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यश चोपड़ा को डेंगू हुआ है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। चोपड़ा के मीडिया मैनेजर का कहना है कि उनकी हालत अब बेहतर है और उम्मीद है कि उन्हें जल्द ही डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।

80 साल के यश चोपड़ा ने पिछले ही महीने निर्देशन से रिटायरमेंट का ऐलान किया था। वह अपने निर्देशन वाली नई फिल्म ‘जब तक है जान’ के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। शाहरुख खान, कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा इस फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 13 नवंबर को रिलीज होने वाली है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

गौरतलब है कि यश चोपड़ा ने पांच दशक से अधिक समय के अपने फिल्मी करियर के दौरान 'दीवार', 'कभी कभी', 'त्रिशूल', 'सिलसिला', 'चांदनी', 'वीर जारा' जैसी कई हिट फिल्में दी हैं।