रैप गायक योयो हनी सिंह अब बने हीरो

रैप गायक योयो हनी सिंह अब बने हीरो

यो यो हनी सिंह की फाइल फोटो

मुंबई:

रैप म्यूजिक के ज़रिये शोहरत पाने वाले गायक यो यो हनी सिंह अब हीरो बन चुके हैं। हनी सिंह डेब्यू कर रहे हैं पंजाबी फ़िल्म 'ज़ोरावर' से। इस फ़िल्म में हनी सिंह लीड रोल में नज़र आएंगे। फ़िल्म 'ज़ोरावर' में हनी सिंह के साथ मशहूर अभिनेता पवन मल्होत्रा भी मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि फ़िल्म ज़ोरावर अब तक की सबसे महंगी पंजाबी फ़िल्म है, यानी इस फ़िल्म को बनाने के लिए सबसे ज़्यादा पैसे खर्च हुए हैं। यही वजह है कि फ़िल्म के निर्माता रबिंद्र नारायण और रिजी शिंदे अपनी इस फ़िल्म को बड़े पैमाने पर रिलीज़ कर रहे हैं।

फ़िल्म का प्रचार शुरू हो चूका है। मुंबई में भी इस फ़िल्म का ट्रेलर जारी किया गया। चूंकि काफ़ी समय बाद हनी सिंह मीडिया के सामने आए थे, लिहाज़ा उनसे इतने दिनों गायब रहने की वजह पूछी गई। हालांकि हनी केवल फ़िल्म पर ही बात करना चाहते थे, मगर उन्हें बताना पड़ा कि तबियत ठीक नहीं होने के कारण वह अपने काम से दूर थे, क्योंकि डॉक्टरों ने उन्हें सभी काम से दूर होकर नींद पूरी करने की सलाह दी थी।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

अब हनी दोबारा काम करने मैदान में उतर चुके हैं और इसकी शुरुआत हो रही है फ़िल्म 'ज़ोरावर' से। फ़िल्म के निर्माताओं को भरोसा है कि यह फ़िल्म सफल होगी, क्योंकि हनी के फैंस भाषा की दीवार में बंधे हुए नहीं हैं।