बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद स्थानीय सरकार ने 2,10,000 मुर्गियों को मारने का दिया आदेश

बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद स्थानीय सरकार ने 2,10,000 मुर्गियों को मारने का दिया आदेश

टोक्यो:

जापान के होक्काइदो प्रांत में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने पर एक पॉल्ट्री फॉर्म में लगभग 2,10,000 मुर्गियों को मारने का काम शुरू कर दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि इस सर्दी के मौसम में मुर्गियों को मारने की यह पांचवी कार्रवाई है। सैकड़ो अधिकारी संक्रामक एच-5 के प्रसार की रोकथाम के लिए लगाए गए हैं। जापान के अनेक मुर्गीपालन बाड़ों में यह संक्रामक बीमारी पाई गई है।

कुछ सप्ताह पहले संक्रमण के कारण मध्य जापान के शहर नीगाता में 5,50,000 मुर्गियों और होक्काइदो के दक्षिण में ओमोरी प्रीफेक्चर में 23,000 बत्तखों को मार दिया गया था। प्रशासन ने संक्रमित मुर्गी बाड़ों के नजदीक के इलाकों में मुर्गियों एवं इसके उत्पादों को लाने-ले जाने को प्रतिबंधित कर दिया है और इधर आने वाली सड़कों को बंद कर दिया है।

स्थानीय अधिकारियों ने एक बयान में बताया कि शनिवार को उत्तरी होक्काइदो के शिमजु शहर में 32,310 मुर्गियों को मारने के बाद अब बर्ड फ्लू के संक्रमण में कमी आई है। अधिकारी ने एएफपी से कहा कि "हम आज भी मुर्गियों को मारना जारी रखेंगे, लेकिन रात में तापमान शून्य से 20 डिग्री सैल्सियस तक कम हो जाने के कारण इसमें कठिनाई आ रही है। इसके अलावा बर्फबारी से भी इस कार्य में अड़चन आ रही है"। उल्लेखनीय है कि जापान में इस संक्रमण से पहले जनवरी 2015 के दौरान एक मुर्गीपालन बाड़े में बर्ड फ्लू का प्रकोप फैला था।

(इनपुट्स आईएएनएस से भी)

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com