तो इस वज़ह से महिलाएं, पुरुषों के मुकाबले कर सकती हैं एक साथ कई काम

तो इस वज़ह से महिलाएं, पुरुषों के मुकाबले कर सकती हैं एक साथ कई काम

मॉस्को:

हमने अकसर देखा है कि घर में मौजूद सभी महिलाएं एक साथ कई काम कर लेती हैं। फिर वह बच्चे को संभालना हो या परिवार का ध्यान रखना। घर के काम हों या फिर जॉब पर भागना। महिलाएं हर काम में माहिर होती हैं। एक साथ कई काम निपटाने की उनकी आदत होती है। घर में आप अपनी मां को एक साथ कई काम निपटाते देखते होंगे। एक काम बीच में रोककर दूसरा काम आसानी से निपटाना उनकी रोज़ की आदत होगी। लेकिन, क्या आपने कभी सोचा है कि वह ऐसा कैसे कर पाती हैं? महिलाएं, कैसे इतने सारे काम इतनी आसानी से खत्म कर पाती हैं? जबकि यही कार्य करना पुरुषों के लिए काफी मुश्किल भरा साबित होता है। वह काम को निपटाने की बजाय और फैला देते हैं। चलिए आपको बताते हैं कि क्यों महिलाएं हर काम में माहिर होते हैं पुरुषों को इस कार्य में आसानी से पीछे छोड़ देती हैं।

एक नए अध्ययन से पता चला है कि “कई काम एक साथ करने के लिए पुरुषों को अपने मतिष्क को ज़्यादा सक्रिय बनाना पड़ता है और अधिक उर्जा खर्च करनी पड़ती है। वहीं महिलाओं का मस्तिष्क एक काम रोककर तत्काल दूसरा काम करने में माहिर होता है”। रूस के नैशनल रिसर्च यूनिवर्सिटी हायर स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स के अध्ययनकर्ताओं का कहना है कि ऐसा इसलिए होता है क्योंकि महिलाओं और पुरूषों के मस्तिष्क में अलग-अलग भाग ज़्यादा सक्रिय होते हैं। अध्ययन में करीब 140 स्वस्थ स्वयंसेवकों को शामिल किया गया था, जिनमें 69 पुरुष और 71 महिलाएं शामिल थीं। इन सभी की उम्र 20 से 65 वर्ष के बीच थी।

अध्ययन के दौरान इन्हें विभिन्न काम दिए गए और फंक्शनल एमआरआई सहित उनपर विभिन्न मेडिकल परीक्षण भी किए गए। इससे पता चला कि एक साथ कई काम करने या एक काम रोककर तत्काल दूसरा काम करने के दौरान महिलाओं को ज़्यादा उर्जा खर्च नहीं करनी पड़ती है।

(इनपुट्स भाषा से भी)
 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com