फायदों के साथ शरीर के लिए कितना लाभकारी है शहद?

चमकीला, चिपचिपा और सूरज की तरह सुनहरा दिखने वाला शहद प्राकृतिक मीठे अमृत के नाम से जाना जाता है.

फायदों के साथ शरीर के लिए कितना लाभकारी है शहद?

नई दिल्ली:

कहते हैं कि बच्चों से लेकर बड़े तक शहद के उपयोग से शरीर के कई रोग ठीक कर सकते हैं। चमकीला, चिपचिपा और सूरज की तरह सुनहरा दिखने वाला शहद प्राकृतिक मीठे अमृत के नाम से जाना जाता है।

इसे सिर्फ खाना बनाने के लिए एक सामग्री की तरह ही नहीं, बल्कि यह मिनरल्स जैसे आयरन, कैल्शियम और मैग्निशियम से भी भरा है। यह एक ऐसी सामग्री मानी जाती है, जिससे वज़न कम करने के साथ कई रोग भी ठीक किए जा सकते हैं। इसलिए इसके स्वास्थ्य संबंधित फायदों का जानने से पहले आपको बताते हैं कई तरह के शहद के बारे में, जो काफी मशहूर होने के अलावा काफी अलग भी हैं।

 

 

Read- 
 

क्यों होता है डायबिटीज, मधुमेह के प्रकार और ब्लड शुगर लेवल को कम करने के घरेलू नुस्खे

Low sperm count: शुक्राणु को कम करती हैं रोज़ाना की ये 6 आदतें

ओरल सेक्‍स से होता है इन STD का खतरा... भुगतने पड़ सकते हैं गंभीर परिणाम

Remedies For Headache: सिरदर्द को एक मिनट में दूर कर देंगे ये 7 घरेलू नुस्खे
Health Benefits of Radish: मूली खाने के 8 फायदे, बीमारियां होंगी दूर, चेहरे पर आएगा ग्लो
 

 

 


शहद का रंग, स्वाद और महक उसके स्रोत से पता चलता है। इसके कई बीज गाढ़े और खुशबूदार होते हैं, तो कई हल्के महक वाले होते हैं। जब मधुमक्खी शहद को एक फूल या एक विशेष बीज से इक्ट्ठा करती हैं, तो इसका मतलब ‘एक फूल शहद' होता है। लेकिन वहीं, अगर मधुमक्खी कई बीज या फूल से शहद को इक्ट्ठा करती है, तो इसका मतलब ‘वाइल्डफ्लॉवर (फूलदार जंगली पौधा) शहद' होता है। इसके अलावा जब मधुमक्खी पहाड़ी क्षेत्र से शहद इक्ट्ठा करती हैं, तो इसमें बाकी जगहों के शहद से ज़्यादा औषधीय मूल्य मौजूद होता है।

नैशनल हनी बोर्ड के अनुसार “गाढ़े रंग का शहद स्वाद में तेज़ होता है। वहीं, हल्के रंग का शहद कोमल स्वाद रखता है”। शहद का रंग न सिर्फ उसका स्वाद बताता है, बल्कि उसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण भी बताता है। इसके अलावा आपको बता दें कि गाढ़े शहद में बाकी के शहद से ज़्यादा उच्च मात्रा में एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं।

 

ये भी पढ़ें- 

 

 

रूप और मधुमक्खीः कई तरह के शहद
तुर्की के काला सागर क्षेत्र में कई किसान जान-बूझकर मधुमक्खियों को रोडडेन्ड्रन फूल से हटाकर शहद निकालते हैं, जिसे ‘मैड हनी' या ‘डेली बाल' के नाम से जाना जाता है। यह इतना शक्तिशाली होता है कि इसे कई बार युद्ध में एक हथियार के रूप में इस्तेमाल किया गया है। लेकिन ध्यान रहे अगर इस शहद का सेवन ज़्यादा किया गया, तो इससे चक्कर आना, सुन्नता और भ्रम जैसी कई समस्याएं हो सकती हैं।

आप सोच रहे होंगे कि जब इस शहद से इतनी परेशानियों का सामना करना पड़ता है, फिर भी लोग इसे क्यों खाते हैं? आपको बता दें कि मैड हनी में आश्चर्यजनक औषधीय गुण होते हैं। इससे पेट के रोग, उच्च रक्तचाप, दिल की धड़कन में होने वाली परेशानियां समेत कई समस्याएं ठीक की जा सकती हैं।

ऑस्ट्रेलिया में तस्मानिया (ऑस्ट्रेलिया में मौजूद एक द्वीप राज्य) के यूक्रफिया ल्यूसिडा (लेदरवुड ट्री) से 70 प्रतिशत शहद उत्पन्न किया जाता है, जिसे ‘लेदरवुड हनी' के नाम से जाना जाता है। यह स्वाद में हल्का कस्तूरी होता है, जिसका तीखापन गले में लगता है। इसकी बनावट हल्की क्रीमी होती है, जिसकी खुशबू की तुलना स्कॉटलैंड के एक माल्ट से भी की जा सकती है।

फ्रांस की तरह अर्जेण्टीना भी शहद के सबसे बड़े निर्यातकों में से एक है। इसके बाद मनुका हनी, न्यूज़ीलैंड में पैदा किया जाता है, जिसे मनुका बुश से झाड़कर निकाला जाता है। यह शहद एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लमेट्री गुण रखने की वजह से थोड़ा महंगा होता है। इस शहद को आप कटे हुए और जली हुई स्किन पर भी लगा सकते हैं। ‘सेज हनी' में चीनी की मात्रा ज़्यादा होती है। यह कैलिफोर्निया के साल्विया जीनियस में पाए जाने वाली जड़ी-बूटियों से निकाला जाता है। इसका रंग हल्का होता है। स्वाद की अगर बात करें, तो वह काफी अच्छा होता है। यह शहद कभी-भी क्रिस्टलाइज़ नहीं होता, इसलिए इसे शेफ खाना बनाते समय शामिल करते हैं।

इटली में आपको ‘चेस्टनट हनी' मिलेगा। यह शहद कस्तानी सत्वा या चेस्टनट ट्री से निकाला जाता है। चेस्टनट की तरह, चेस्टनट हनी का स्वाद भी गाढ़ा और तीखा होता है। इसके अलावा शहद और भी कई वैराइटी में पाया जाता है जैसे ऐवाकाडो हनी, फायरवीड हनी, ऑरेंज ब्लॉसम हनी, बक्व्हीट हनी और यूकलिप्टस हनी।

 

ताजा लेख

Get Fair Skin: दो हफ्तों में निखरेगा त्वचा का रंग, ये 4 चीजें आएंगी काम, आसान घरेलू नुस्खे...

Benefits of Cloves: लौंग के फायदे, ये 5 परेशानियां होंगी दूर

क्या आप टाइम पर करते हैं ब्रेकफास्‍ट, लंच और डिनर, क्या हैं इन्हें करने का सही समय?

Dhanteras 2018: कब है धनतेरस, पूजा विधि, मुहूर्त, जानें धनतेरस पर क्यों खरीदते हैं सोना

हुमा कुरैशी को बेहद पसंद हैं कबाब, यहां पढ़ें सीख कबाब की रेसिपी

 

 

शहद के फायदे

शहद एक एनर्जी बूस्टर की तरह हैः नैशनल हनी बोर्ड के अनुसार “शहद में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा होती है, जो कि 17 ग्राम एक बड़े चम्मच में होता है। कार्बोहाइड्रेट एक ऐसा तत्व होता है, जो शरीर की मांस पेशियों को काम करने के लिए एनर्जी देता है”। शहद एक तरह से प्राकृतिक अमृत माना जाता है, जिसे आप वर्कआउट से पहले एक चम्मच ले सकते हैं। चीनी की तरह इसमें आधा फ्रक्टोज़ और आधा ग्लूकोज़ होता है, जो शरीर में एनर्जी बूस्टर की तरह काम करता है।

शहद एक एंटी-बैक्टीरियल पदार्थ हैः शहद में एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जिसकी वजह से इसे पारंपरिक औषधी का भाग भी माना जाता है। इसका मतलब यह नहीं कि हर तरह का शहद औषधी के रूप में इस्तेमाल में लाया जा सकता है। शहद कितना प्रभावशाली है, यह कितना पूराना है और कहां से निकाला गया है पर निर्भर करता है।

शहद, एंटी-इंफ्लमेट्री गुण रखता हैः मैक्स हॉस्पिटल की डाइटीशियन, डॉ. रितिका समद्दार का कहना है कि “शहद, एंटी-इंफ्लमेशन के लिए एक बहुत ही अच्छी दवा है। लेकिन हर तरह का शहद इस समस्या का इलाज नहीं है। रोज़ मिलने वाले मशहूर शहद के ब्रांड बनावटी हैं। कोई भी असली नहीं है। यह कहना मुश्किल है कि यह आपके शरीर के लिए कितना फायदेमंद हो सकता है। इसलिए प्राकृतिक शहद या कच्चा शहद इस्तेमाल करने की ज़्यादा कोशिश करें। यह शहद आपको इंफ्लमेशन में तो आराम देगा ही, साथ ही शरीर से टॉक्सिन भी निकालेगा”।


दमकती त्वचा के लिए है शहदः अगर आप शहद का सेवन कर रहे हैं, तो आपको बार-बार पार्लर में जाकर फेशल कराने की बिलकुल भी ज़रूरत नहीं पड़ेगी। इसके अलावा यह आपके घुटनों को मुलायम कर, कोहनी और फटे हुए लिप्स को कोमल करने में मदद करेगा। आप शहद में चीनी मिलाकर स्क्रब की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं, जो कि स्किन के लिए एक बहुत ही अच्छा मॉश्चराइज़र है। शहद रूखी त्वचा के लिए भी काफी लाभकारी पदार्थ है।
टीपः शहद, शरीर को आराम देने के साथ शांत करने में मदद करता है।

 

अगर अच्छी नींद चाहिए, तो सोने से पहले खाएं ये 5 आहार...
 

Diabetes: कैसे आंवला करेगा ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल, आंवला के फायदे
 

फायदे ही नहीं नुकसान भी पहुंचा सकती है अलसी, खाएं तो जरा संभल कर...
 

कश्मीर से लेकर कन्या कुमारी तक, भारत में बनने वाली 10 मज़ेदार व्यंजनों की विधियां
 

ओट्स खाने के हैं कई फायदे, होता है वजन कम...
 

Garam Masala Benefits: मसालों का यह लजीज मेल आपकी सेहत के लिए भी है फायदेमंद

 

 

शरीर को अच्छा व्यवहार देने के लिए आप इसकी कुछ बूंदे नहाने के पानी में भी डाल सकते हैं। यह मांस-पेशियों को आराम देने के साथ स्किन को मॉश्चराइज़ करता है। आप शहद में लैवेंडर ऑयल भी मिला सकते हैं। चेहरे की त्वचा को कोमल बनाने के लिए दो बड़े चम्मच शहद में दो छोटे चम्मच दूध मिलाएं। इसके बाद इसे फेस पर लगाएं। 10 मिनट के लिए लगाकर छोड़ दें। साधारण पानी से धो लें।

बालों के लिए फायदेमंद है शहदः शहद में कुछ ऐसे गुण होते हैं, जो बालों को मॉश्चराइज़ कर स्केल्प को साफ करने में मदद करते हैं। साथ ही यह बालों को मुलायम बनाते हैं।

टिपः बालों को सोफ्ट करने के लिए आप एक छोटा चम्मच शहद अपने शैंपू में मिला सकते हैं। इसके अलावा डीप कंडिशनिंग उपचार के लिए इसे जैतून के तेल में भी मिलाया जा सकता है। शहद मिले तेल को अगर आप इस्तेमाल कर रहे हैं, तो बालों को 20 मिनट बाद ही शैंपू से धोएं।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

वज़न घटाने के लिए शहद इस्तेमाल करें: ये तो सभी जानते हैं कि शहद वज़न घटाने के लिए काफी लाभकारी माना जाता है। यहां तक की शहद अगर कम मात्रा में भी लिया जा रहा हो, तो शरीर को कई फायदे मिलते हैं। शहद को अगर गुनगुने पानी और नींबू के साथ मिलाकर लिया जाए, तो इससे ह्रद्य रोग और रक्तचाप कम होता है। सिर्फ यही नहीं, शहद आपके मेटाबॉलिज़्म को भी बढ़ावा देता है। पानी और शहद में अगर आप नींबू की जगह एक चुटकी दालचीनी पाउडर मिला रहे हैं, तो यह आपके बल्ड ग्लूकोज़ को भी ठीक रखने में मदद करता है।

 

और खबरों के लिए क्लिक करें.