दुनिया में अधिकतर गर्भवती महिलाओं में पाई जा रही आयरन की कमी

दुनिया में अधिकतर गर्भवती महिलाओं में पाई जा रही आयरन की कमी

लंदन:

विश्व में प्रत्येक पांच में से एक व्यक्ति आयरन की कमी से ग्रसित है और गर्भवती महिलाओं में यह समस्या अधिक है। थायरॉइड विकार और आयरन की कमी, गर्भवती महिलाओं में मैटर्निटी और फीटस (भ्रूण) समस्याओं के साथ जुड़े हैं।

शोध के दौरान मिली जानकारी के मुताबिक आयरन की कमी से थायरॉइड विकार का जोखिम बढ़ सकता है। इसके साथ ही गर्भपात और समय पूर्व जन्म के जोखिमों के बढ़ने की भी संभावना हो सकती है। आयरन थायरॉइड पेरोक्सीडेस (टीपीओ-एबीएस) के सामान्य क्रियातंत्र के लिए ज़रूरी होता है। यह प्रोटीन थायरॉइड के सटीक क्रियातंत्र के लिए आवश्यक है।

गर्भवती महिलाओं को अपने बच्चे के मस्तिष्क के संपूर्ण विकास के लिए पर्याप्त हार्मोन की ज़रूरत होती है। ख़ासकर पहले सत्र के दौरान यह विशेष रूप से महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि उस दौरान फीटस खुद अपनी थायरॉयड ग्रंथि विकसित करता है। इस शोध को साबित करने के लिए अध्ययनकर्ताओं ने करीब 1900 गर्भवती महिलाओं का आंकलन किया है।

यह शोध ‘यूरोपीयन जरनल ऑफ एंड्रोक्राइनोलॉजी’ में प्रकाशित हुआ है।

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com