यह ख़बर 17 दिसंबर, 2012 को प्रकाशित हुई थी

गुजरात में भाजपा की जीत का अनुमान, हिमाचल में कांग्रेस को बढ़त

खास बातें

  • गुजरात में मतदान समाप्त होने के बाद टेलीविजन चैनलों पर प्रसारित एक्जिट पोल और ओपिनियन पोल में भाजपा को लगातार तीसरी बार राज्य की सत्ता में वापसी तथा भाजपा शासित हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को बढ़त मिलने का अनुमान लगाया गया है।
नई दिल्ली:

गुजरात में मतदान समाप्त होने के बाद टेलीविजन चैनलों पर प्रसारित एक्जिट पोल और ओपिनियन पोल में भाजपा को लगातार तीसरी बार राज्य की सत्ता में वापसी तथा भाजपा शासित हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को बढ़त मिलने का अनुमान लगाया गया है।

टाइम्स नाउ के लिए सी-वोटर द्वारा कराए गए एक्जिट पोल में भाजपा को गुजरात की कुल 182 सीटों में से 119 से 129 सीटें तथा कांग्रेस को 49 से 59 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है।

न्यूज 24 ने दिखाया कि भाजपा को वर्ष 2007 में 117 सीटों के मुकाबले इस बार 140 सीटें मिलने की संभावना है। ऐसा इसलिए क्योंकि पार्टी को कुल पड़े मतों में से 46 प्रतिशत मिलने की संभावना है। चैनल के लिए एक्जिट पोल चाणक्य द्वारा कराया गया। इसमें अनुमान लगाया गया है कि कांग्रेस को 40 सीटें मिलेंगी जो उसे वर्ष 2007 में मिली 59 सीटों से 19 कम होंगी।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

हेडलाइंस टुडे ने अनुमान लगाया कि भाजपा को 118 से 128 के बीच सीटें मिलेंगी जबकि कांग्रेस को 50 से 56 सीटें मिलने की संभावना है। कांग्रेस को कुल पड़े मतों में से 37 प्रतिशत मिलने की संभावना है।