यह ख़बर 02 नवंबर, 2012 को प्रकाशित हुई थी

हिमाचल प्रदेश में आज चुनाव प्रचार का दूसरा दिन

खास बातें

  • हिमाचल प्रदेश की ठंडी वादियां चुनावी पारे से गर्म हैं। सभी पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है क्योंकि आज शाम 5 बजे चुनाव प्रचार थम जाएगा।
शिमला:

हिमाचल प्रदेश की ठंडी वादियां चुनावी पारे से गर्म हैं। सभी पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है क्योंकि आज शाम 5 बजे चुनाव प्रचार थम जाएगा। राज्य में रविवार को वोट डाले जाएगें।

सत्ता में बैठी बीजेपी अपना ताज बचाने के लिए पूरा जोर लगा रही है तो कांग्रेस पांच साल के बाद सत्ता में आने का सपना संजोए हुए है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

भ्रष्टाचार से लेकर बेरोजगारी भत्ता और एलपीजी सिलेंडर के जवाब में इंडक्शन कूकर का मुद्दा चुनाव में छाया हुआ है। राज्य के चुनावी इतिहास में अभी तक कोई भी पार्टी लगातार दूसरी बार सत्ता में नहीं आई है।