यह ख़बर 05 नवंबर, 2013 को प्रकाशित हुई थी

1.34 लाख भारतीय सऊदी अरब से लौटे : मंत्री

नई दिल्ली:

प्रवासी भारतीय मामलों के मंत्री व्यालार रवि ने मंगलवार को कहा कि सऊदी अरब में सख्त श्रम कानून लागू होने के बाद 1,34,000 से अधिक भारतीय कामगार वतन वापस लौट चुके हैं।

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा कि केंद्र सरकार स्थिति पर नजर रखी हुई है और प्रभावितों को हर प्रकार से मदद कर रही है।

उन्होंने कहा, "करीब 1.34 लाख भारतीय सऊदी अरब से लौट चुके हैं।" उन्होंने कहा कि सऊदी अरब में भारतीय दूतावास उनकी मदद कर रही है, जिनके पास समुचित दस्तावेज नहीं हैं।

रवि ने कहा कि भारतीय कामगारों को प्रताड़ित नहीं किया जा रहा है और शारीरिक स्तर पर जांच के लिए सऊदी अधिकारी भारतीय कामगारों के घरों में नहीं घुस रहे हैं।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

सऊदी अरब में लागू नई नीति नताकत के तहत अवैध प्रवासियों को बाहर निकाला जा रहा है और स्थानीयों के रोजगार को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके लिए हर संस्थान में स्थानीयों के लिए 10 फीसदी जगह आरक्षित की गई है।