झारखंड में सड़क दुर्घटना में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

गढ़वा : झारखंड के गढ़वा जिले में गढ़वा-अम्बिकापुर सड़क पर सोमवार को एक बस के खाई में गिर जाने से 10 यात्रियों की मौत हो गई और 25 अन्य घायल हो गए।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बस छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से बिहार के सासाराम जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में वह सुबह करीब पांच बजे खाई में गिर गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com