जयंती नटराजन से जुड़ी 10 बड़ी बातें...

पूर्व केंद्रीय मंत्री जयंती नटराजन ने कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी पर उनकी उपेक्षा करने का आरोप लगाते हुए पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। जयंती ने पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर कई परियोजनाओं की पर्यावरण मंजूरी रुकवाने का गंभीर आरोप लगाया है।

आइए जानते हैं, जयंती नटराजन से जुड़ी 10 बड़ी बातें...

  • जुलाई, 2011 में वन और पर्यावरण मंत्रालय का स्वतंत्र प्रभार मिला
  • यूपीए सरकार में जयराम रमेश को हटाकर वन और पर्यावरण मंत्री बनाया गया
  • जयंती नटराजन पर फ़ाइलों को मंजू़री नहीं देने का आरोप लगा
  • नरेंद्र मोदी ने अपनी रैली में जयंती टैक्स की बात कही थी
  • दिसंबर, 2013 में मंत्री पद से इस्तीफा दिया
  • तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एम बख्तवत्सलम की पोती हैं
  • '80 के दशक से कांग्रेस से जुड़ी रही हैं
  • वर्ष 1996 में कांग्रेस छोड़कर तमिल मनीला कांग्रेस में शामिल हुईं
  • वर्ष 1997 में संयुक्त मोर्चा सरकार में भी मंत्री रहीं
  • पेशे से वकील और कई सामाजिक संस्थाओं से जुड़ी रही हैं
  • दूरदर्शन में समाचार भी पढ़ चुकी हैं

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com