झारखंड में बस और ट्रक के बीच भीषण टक्कर में 13 कांवड़ियों की मौत

झारखंड में बस और ट्रक के बीच भीषण टक्कर में 13 कांवड़ियों की मौत

जमशेदपुर:

झारखंड के सरायकेला खरसावां में एक बस की ट्रक से टक्कर हो जाने के कारण बस में सवार 13 कांवड़ियों की मौत हो गई है। कुछ अन्य यात्री घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यात्रियों से भरी यह बस ओडिशा के पुरी से बिहार के सीवान जिले के लिए जा रही थी। सभी श्रद्धालु सीवान जिले के रहने वाले बताए जाते हैं। ये लोग पहले देवघर में पूजा अर्चना करने के बाद पुरी गए थे और वहां से वापस सीवान लौट रहे थे।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

झारखंड के मुख्यमंत्री रघुबर दास ने हादसे पर दुख जताया और अधिकारियों को घायलों को उचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के आदेश दिए हैं।