यह ख़बर 13 सितंबर, 2014 को प्रकाशित हुई थी

उत्तराखंड : खाई में गिरी बस, 16 मरे

देहरादून:

उत्तराखंड में शनिवार को एक बस के खाई में गिर जाने से कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

यह घटना चंद्रप्रभा पुल के निकट जुयालगढ़ में घटी। 33 यात्रियों को लेकर वह बस हरिद्वार से ग्वालडैम जा रही थी।

पुलिस के मुताबिक, इस घटना में जिंदा बचने वाले लोगों ने बताया कि तेज रफ्तार के कारण एक मोड़ पर बस चालक ने बस पर नियंत्रण खो दिया।

घायलों को श्रीनगर बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना में केवल एक आदमी सही सलामत बच निकला।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

मुख्यमंत्री हरीश रावत ने मृतकों को परिजनों को एक लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है। घायलों से मिलने रविवार को वह अस्पताल जाएंगे।