महाराष्ट्र में कथित गैंगरेप के बाद 17 साल की लड़की की हत्या

महाराष्ट्र में कथित गैंगरेप के बाद 17 साल की लड़की की हत्या

प्रतीकात्मक चित्र

मुंबई:

महाराष्ट्र में छह बदमाशों ने 17 साल की एक लड़की को कथित रूप से अगवा कर उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया और उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को बताया कि मराठवाड़ा क्षेत्र के लातूर जिले के औसा तहसील की इस लड़की को गुरुवार को बदमाशों ने अगवा कर लिया। बदमाशों ने उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया एवं उसकी हत्या कर दी।

बाद में बदमाशों ने उसका शव एक कुंए में फेंक दिया। लड़की के परिवार वालों ने तब तक उसका अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया, जबतक पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर लेती।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

पुलिस के अनुसार शनिवार को पांच आरोपी गिरफ्तार किए गए, जिसके बाद लड़की का उसके परिवार के सदस्यों ने अंतिम संस्कार किया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि औसा थाने में आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।