यह ख़बर 26 फ़रवरी, 2012 को प्रकाशित हुई थी

तमिलनाडु के 22 मछुआरों को श्रीलंकाई नौसेना ने पकड़ा

खास बातें

  • श्रीलंकाई नौसेना ने तमिलनाडु के 22 मछुआरों को उनकी पांच नावों के साथ रविवार को सुबह उस समय पकड़ लिया जब वे रामेश्वरम में अरिचलमुनई के पास स्थित अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा के पास मछली पकड़ रहे थे।
रामेश्वरम:

श्रीलंकाई नौसेना ने तमिलनाडु के 22 मछुआरों को उनकी पांच नावों के साथ रविवार को सुबह उस समय पकड़ लिया जब वे रामेश्वरम में अरिचलमुनई के पास स्थित अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा के पास मछली पकड़ रहे थे।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि श्रीलंकाई नौसैनिकों का आरोप है कि मछुआरों ने अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा को पार किया।

सूत्रों ने बताया कि हालांकि दो नावें लापता हैं लेकिन अभी यह तत्काल पता नहीं चल पाया है कि इन दोनों नावों को भी श्रीलंकाई नौसैनिकों की ओर से पकड़ा गया है।

पुलिस ने बताया कि उन्हें मिली सू़चना के अनुसार मछुआरों को श्रीलंका स्थित तालीमन्नार की एक अदालत में पेश किया गया।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

पुलिस ने बताया कि श्रीलंकाई नौसैनिकों ने मछुआरों को हिरासत में लेने से पहले उन पर कथित रूप से पथराव किया और बोतलें फेंककर उनकी नावों को क्षतिग्रस्त कर दिया।