लुधियाना में चलती कार में महिला से कथित गैंगरेप

लुधियाना:

लुधियाना में 23 साल की एक होटल कर्मचारी के साथ चलती कार में गैंगरेप की घटना सामने आई है। यह वारदात लुधियाना के पॉश राजगुरु नगर में बीती शाम हुई जब ये लड़की अपने घर लौट रही थी। तभी एक कार उसके क़रीब आई और ज़बर्दस्ती उसे गाड़ी में घसीट लिया।

पीड़ित लड़की ने पुलिस को जानकारी दी है कि कार में तीन लोग थे, जिनमें से दो ने उसके साथ बलात्कार किया। बाद में वह लड़की को उसी जगह छोड़कर चले गए।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

पुलिस ने अज्ञात लोगों के ख़िलाफ़ एफ़आईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। इस इलाक में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच की जा रही है।