अफगानिस्तान सहित उत्तर भारत में भूकंप का झटका, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.8

अफगानिस्तान सहित उत्तर भारत में भूकंप का झटका, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.8

यह फोटो पहले आए भूकंप की है, जब लोग डर के चलते अपने दफ्तरों-घरों से बाहर निकल आए थे।

नई दिल्‍ली:

अफगानिस्तान के हिंदूकुश क्षेत्र में आज भूकंप का मध्यम झटका आया। जम्मू-कश्मीर और राष्ट्रीय राजधानी सहित उत्तर भारत में भी भूकंप का झटका महसूस किया गया।

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के राष्ट्रीय भूकंपविज्ञान संभाग के अनुसार भूकंप 170 किलोमीटर की गहराई पर आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.8 थी। आखिरी खबर आने तक जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं थी।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

दोपहर दो बजकर सात मिनट पर भूकंप का झटका महसूस किया गया और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के लोग अपने घरों से निकल गए। जम्मू-कश्मीर के लोगों ने भी भूकंप का झटका महसूस किया।