पांच वर्षीय बच्ची ने अपने कथित बलात्कारी को पहचाना, आरोपी गिरफ्तार

पांच वर्षीय बच्ची ने अपने कथित बलात्कारी को पहचाना, आरोपी गिरफ्तार

बच्ची से रेप करने वाले का पुलिस द्वारा तैयार किया गया स्कैच

नई दिल्ली:

मुंबई के उपनगरीय क्षेत्र वडाला में एक पांच वर्षीय बच्ची से कथित तौर पर बलात्कार किए जाने के नौ दिन बाद पुलिस ने गुरुवार को इस संबंध में 32 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

जोन चार के पुलिस उपायुक्त अशोक दुधे ने बताया ‘‘आरोपी फरार था, लेकिन मामले में हमें कुछ सुराग मिले थे और उसके बारे में जानकारी मिली थी, जिसके आधार पर उसे वडाला से गिरफ्तार कर लिया गया। वह पीड़िता के घर के पास रहता है।’’

हालांकि उन्होंने इस संबंध में और कोई जानकारी देने से इनकार कर दिया।

आरोपी को वडाला ट्रक टर्मिनल पुलिस द्वारा आज गिरफ्तार किया गया है और स्थानीय अदालत में कल पेश किया जाएगा।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

सू़त्रों के मुताबिक, आरोपी की तस्वीर पीड़िता को दिखाई गई थी, उसने उसे पहचान लिया है।