यह ख़बर 19 जून, 2014 को प्रकाशित हुई थी

मध्य दिल्ली में 66 वर्षीय बुजुर्ग महिला की हत्या

नई दिल्ली:

मध्य दिल्ली के पश्चिमी पटेल नगर इलाके में 66 वर्षीय एक बुजुर्ग महिला का शव उनके निवास स्थान पर मिला और घर से सामान भी लूटा हुआ पाया गया।

पुलिस ने बताया कि सावित्री देवी (66) जब अपने आवास पर अकेली थीं तो कथित तौर पर उनकी हत्या कर दी गई। उन्होंने यह भी बताया कि अपराध के पीछे लूट वजह हो सकती है।

घटना का पता रात 8 बजे चला। बुजुर्ग की बहू जब बाजार से घर वापस लौटी तो उसने महिला के शव को घर में पड़ा पाया था।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

अधिकारियों ने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि महिला की हत्या शाम 7 बजे के करीब की गई थी। आरोपियों के घर में जबरन प्रवेश के संकेत नहीं दिखते।