यह ख़बर 14 जून, 2014 को प्रकाशित हुई थी

हरियाणा में पूरे जोर शोर के साथ उतरने की तैयारियों में जुटी आम आदमी पार्टी

फाइल फोटो

फरीदाबाद:

आम आदमी पार्टी के नेता योगेंद्र यादव ने कहा है कि हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी पूरे जोर शोर और नई ऊर्जा के साथ उतरने की तैयारियों में जुट गई है।

इन चुनावों को लेकर आप आगामी 15 दिनों तक पूरे प्रदेश के सभी जिलो में कार्यकर्ता सम्मलेन आयोजित करेगी, जिसकी शुरुआत आज फरीदाबाद जिले से की गई है। प्रत्येक जिला स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यकर्ता सम्मलेन में कार्यकर्ताओं के सुझाव लिए जाएंगे।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

यादव ने आज यहां संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि प्रदेश के विधानसभा चुनाव में मोदी फैक्टर नहीं चलेगा। आज प्रदेश के लोग कांग्रेस राज से दुखी और नाराज़ हैं ऐसे में उनकी पार्टी नए विकल्प के रूप में अपनी भूमिका अदा करेगी। इनेलो पर निशाना साधते हुए यादव ने कहा की जहां कांग्रेस के भ्रष्टाचार से लोग तंग है, वहीं इनेलो के अध्यक्ष भी उसी आरोप में जेल में बंद है तो ऐसे में विश्वसनीयता कैसे बनेगी।