यह ख़बर 04 मार्च, 2011 को प्रकाशित हुई थी

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अर्जुन सिंह का निधन

खास बातें

  • सिंह को कुछ दिन पहले सीने में दर्द और मस्तिष्क संबंधी समस्याओं के चलते अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया था।
नई दिल्ली:

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन सिंह का निधन हो गया। वह 81 वर्ष के थे। सिंह को कुछ दिन पहले सीने में दर्द और मस्तिष्क संबंधी समस्याओं के चलते अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया था। उन्होंने शाम को करीब साढ़े पांच बजे सांस लेने में दिक्कत होने की शिकायत की। सूत्रों ने बताया कि दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्होंने शाम करीब सवा छह बजे अंतिम सांस ली। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री समेत अनेक महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों को संभाल चुके सिंह को गांधी परिवार के प्रति निष्ठावान माना जाता था। 80 के दशक में राजीव गांधी के समय वह कांग्रेस के उपाध्यक्ष रहे और पंजाब में जिस वक्त उग्रवाद चरम पर था, वहां के राज्यपाल भी रहे। राजीव-लोंगोवाल समझौते में उनकी विशेष भूमिका रही थी। विचित्र संयोग है कि आज के दिन ही सिंह का नाम कांग्रेस की सर्वोच्च नीति निर्धारक संस्था कांग्रेस कार्यसमिति से हटाया गया और उन्हें स्थायी आमंत्रित सदस्य मनोनीत किया गया। सिंह के परिवार में पत्नी सरोज देवी, दो पुत्र अजय सिंह (विधायक, मध्य प्रदेश) और अभिमन्यु तथा एक पुत्री वीणा हैं।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com