यह ख़बर 22 अगस्त, 2014 को प्रकाशित हुई थी

एयर इंडिया के विमान की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग

नई दिल्ली:

दिल्ली से अहमदाबाद जा रहे एयर इंडिया के एक विमान को उसके लैंडिंग गियर में एक समस्या के संदेह के चलते जयपुर में उतरना पड़ा। इस विमान में 103 यात्री सवार थे।

अधिकारियों ने कहा कि एयरबस 321 सुबह 6 बजे दिल्ली से निकला था और इसके लैंडिंग गियर में एक तकनीकी गड़बड़ी के संदेह के कारण वह जयपुर में उतरा।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

यात्रियों को उनके आगे के सफर पर ले जाने के लिए दिल्ली से एक अन्य विमान भेजा गया। विमान सुबह 9 बजे अहमदाबाद पहुंचा।