यह ख़बर 14 सितंबर, 2012 को प्रकाशित हुई थी

इलाहाबाद : मनचले को लड़की ने जमकर पीटा, बाइक भी जलाई

खास बातें

  • इलाहाबाद में एक आरती नाम की लड़की ने उसके साथ छेड़खानी करने वाले एक लड़के को पहले तो सरेबाजार दौड़ा-दौड़ाकर पीटा और फिर उसकी बाइक के साथ तोड़फोड़ करके उसे जला दिया।
इलाहाबाद:

उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में एक आरती ने सबके लिए मिसाल कायम कर दी है। इस लड़की ने उसके साथ छेड़खानी करने वाले एक लड़के को पहले तो सरेबाजार दौड़ा-दौड़ाकर पीटा और फिर उसकी बाइक के साथ तोड़फोड़ करके उसे जला दिया।

22 साल की आरती नाम की इस लड़की को छेड़ने वाला यह लड़का उसी के मोहल्ले का था और पिछले कई महीनों से उसे तंग करता था। आखिरकार आरती की सब्र का बांध टूट गया और उसने इस लड़के का बुरा हाल कर दिया। इस घटना को देखकर लोग हक्के-बक्के रहे गए।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com