यह ख़बर 01 अगस्त, 2012 को प्रकाशित हुई थी

रातोंरात करोड़पति बन गया एक वैज्ञानिक

खास बातें

  • इलाहाबाद के एक भौतिक विज्ञानी रातों−रात करोड़पति बन गए हैं। इनको युरी मिल्नर फिज़िक्स प्राइज़ के तौर पर करीब 17 करोड़ रुपये मिले हैं।
इलाहाबाद:

इलाहाबाद के एक भौतिक विज्ञानी रातों−रात करोड़पति बन गए हैं। इनको युरी मिल्नर फिज़िक्स प्राइज़ के तौर पर करीब 17 करोड़ रुपये मिले हैं।

इलाहाबाद के हरीशचंद्र रिसर्च इंस्टिटूट में काम कर रहे फ़िज़िसिस्ट यानी भौतिक वैज्ञानिक प्रोफ़ेसर अशोक सेन को यूरी मिल्नर पुरस्कार से नवाज़ा गया है। स्ट्रिंग थिओरी पर काम कर रहे अशोक सेन को पहले भी पद्म श्री और शांति स्वरूप भटनागर इनाम मिल चुके हैं। लेकिन प्रोफ़ेसर सेन को हैरानी तो तब हुई जब उनके बैंक अफ़सरों ने उन्हें बताया कि उनके खाते में 16 करोड़ रुपये से ज़्यादा जमा हुए हैं। प्रोफ़ेसर सेन ने पता किया तो मालूम हुआ कि यूरी मिल्नर दुनिया में सबसे ज़्यादा रक़म वाले पुरस्कारों में से एक है। इसमें नोबेल प्राइज़ से तीन गुना ज़्यादा रक़म मिलती है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

ये पुरस्कार यूरी मिल्नर नाम के एक रूसी शख़्स के नाम पर है जो फ़िज़िक्स का छात्र था लेकिन पढ़ाई बीच में ही छोड़कर फ़ेसबुक जैसी कई कंपनियों में निवेश करके अरबपति बन गया।