यह ख़बर 09 फ़रवरी, 2013 को प्रकाशित हुई थी

अफजल के परिवार ने जेल अधिकारियों से आखिरी रस्म की अनुमति मांगी

खास बातें

  • तिहाड़ जेल में फांसी पर लटकाए गए संसद पर हमले के दोषी अफजल गुरु के परिवार ने प्रशासन से अफजल की आखिरी रस्म धार्मिक परंपरा के अनुसार पूरी करने की अनुमति मांगी है।
नई दिल्ली:

दिल्ली की तिहाड़ जेल में शनिवार को फांसी पर लटकाए गए संसद पर हमले के दोषी अफजल गुरु के परिवार ने प्रशासन से अफजल की आखिरी रस्म धार्मिक परंपरा के अनुसार पूरी करने की अनुमति मांगी है।

अधिकारियों के मुताबिक अफजल के शव को जेल परिसर में ही दफना दिया गया। जेल की महानिदेशक विमला मेहरा को लिखे पत्र में अफजल की पत्नी तबस्सुम ने कहा कि उसके पति की आखिरी रस्म सम्मानजनक तरीके से होनी चाहिए।

पत्र का मसौदा अफजल के वकील एनडी पंचोली ने तैयार किया। तबस्सुम के पत्र में कहा गया है, अगर आप हमें यह जानकारी दे सकें कि परिवार के सदस्य कब 'नमाज-ए-जनाजा' अदा कर सकते हैं, तो हम आपके शुक्रगुजार होंगे।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

पत्र में लिखा है, हम नहीं चाहते कि पहले से गरमाए माहौल में इसे एक राजनीतिक मुद्दा बनाया जाए, लेकिन भारत के नागरिक होने के नाते परिवार के सदस्यों को जो हक है, वो उन्हें अदा करने दिया जाए।