नाबालिग अमेरिकी लड़की से फेसबुक फ्रेंड ने कथित रूप से किया रेप

गुड़गांव : दिल्ली से सटे गुड़गांव में 16 साल की एक अमेरिकी लड़की से बलात्कार का मामला सामने आया है। आरोप 21 साल के एक अफ़्रीकी नागरिक पर है।

घटना 16 मार्च की है। बताया जा रहा है कि दोनों दोस्त थे और फ़ेसबुक के जरिये उनकी जान-पहचान हुई थी। पुलिस का कहना है कि घटना के बाद लड़की एम्स भर्ती हुई और एम्स प्रशासन ने ही पुलिस को इसकी सुचना दी। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर तहकीकात में जुट गई है।

गुड़गांव के एसीपी राजेश कुमार ने जानकारी दी कि 17-18 की रात को एम्स ने हमें इस घटना की सूचना दी। हमने पाया कि लड़की अस्पताल से इजाजत लिए बगैर ही छुट्टी लेकर चली गई है। हमें उसे घर में पाया और आईपीसी की धारा 376 के तहत मामला दर्ज किया।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

उसने अफ्रीका के लड़के डेविड पर आरोप लगाया है, जो 16 मार्च को सेक्टर 47 के गेस्ट हाउस में उसे ले गया था और बलात्कार किया।