अंजली दमानिया ने छोड़ी 'आप', केजरीवाल पर लगाया खरीद-फरोख्त का आरोप

नई दिल्ली:

आम आदमी पार्टी में कलह खत्म होने का नाम नहीं ले रही। अब अंजली दमानिया ने आम आदमी पार्टी छोड़ दी है। अंजली ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है। उन्होंने लिखा है कि मैं छोड़ रही हूं। मैं 'आप' में इस बेवकूफ़ी के लिए नहीं आई थी। मैंने उन पर भरोसा किया। मैंने अरविंद का साथ सिद्धांतों के लिए दिया था, खरीद-फ़रोख्त के लिए नहीं।
 

उन्होंने ट्वीट किया, ‘मैं छोड़ती हूं...मैं इस बकवास के लिए आप में नहीं आई थी। मैंने उनमें विश्वास किया था। मैंने खरीद-फरोख्त के लिए नहीं, बल्कि सिद्धातों के लिए अरविंद का समर्थन किया था।’ महाराष्ट्र में पार्टी की वरिष्ठ नेता रहीं अंजलि ने लोकसभा चुनाव में नितिन गडकरी के खिलाफ नागपुर से चुनाव लड़ा था जिसमें उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा था। उन्होंने गडकरी के खिलाफ भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था।

उनका इस्तीफा उस वक्त आया है जब प्रशांत भूषण और योगेंद्र यादव की ओर से केजरीवाल की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए जाने को लेकर आप में आंतरिक कलह चल रही है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

दिल्ली के रोहिणी से आप के पूर्व विधायक राजेश गर्ग ने एक ऑडियो क्लिप के माध्यम से केजरीवाल पर आरोप लगाया है कि पिछले साल उन्होंने सरकार बनाने के लिए कांग्रेस के विधायकों को तोड़ने के बारे में बात की थी।