यह ख़बर 07 अप्रैल, 2011 को प्रकाशित हुई थी

देश के रक्षक ही भक्षक बन बैठे हैं : हजारे

खास बातें

  • भ्रष्टाचार के खिलाफ अन्ना हजारे दिल्ली के जंतर-मंतर पर पूरी ताकत से जमे हुए हैं और सरकार के लिए चुनौती बन गए हैं।
New Delhi:

भ्रष्टाचार के खिलाफ अन्ना हजारे दिल्ली के जंतर-मंतर पर पूरी ताकत से जमे हुए हैं और सरकार के लिए चुनौती बन गए हैं। जंतर−मंतर पर मौजूद जनता से बात करते हुए हजारे ने कहा कि चाहे कुछ भी हो जाए वह सच्चाई से पीछे नहीं हटेंगे। जब तक शरीर में जान है अनशन करता रहूंगा। उन्होंने कहा कि जन लोकबाल बिल सिर्फ उनकी ही मांग नहीं है यह मांग पूरे देश की है। नेताओं पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि सरकार सत्ता और पैसे की मशीनरी बन चुकी है और रक्षक ही भक्षक बन बैठे हैं। कोई भी कानूम बिना लोगों को साथ लिए नहीं बन सकता। अगर जनता के प्रतिनिधि ठीक से काम नहीं करते तो जनता उन्हें गाइड करेगी। प्रजातंत्र और जनतंत्र की इनको ट्रेनिंग देनी पड़ेगी। नेताओं को लोकतंत्र समझ में आना चाहिए। वे सेवक हैं औऱ जनता मालिक। मेरे पैसे का क्या कर रहे हैं यह पूछने का हक जनता को है।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com