यह ख़बर 08 जनवरी, 2013 को प्रकाशित हुई थी

दिल्ली में एक और गैंगरेप : कार में एक युवती से पांच लोगों ने किया रेप

खास बातें

  • दिल्ली में गैंगरेप के एक नया मामला सामने आया है। ये मामला 1 जनवरी का है जब पांच लोगों ने एक शादीशुदा महिला को अगवा करके उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया।
नई दिल्ली:

दिल्ली में गैंगरेप के एक नया मामला सामने आया है। ये मामला 1 जनवरी का है जब पांच लोगों ने एक शादीशुदा महिला को अगवा करके उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया।

मेडिकल रिपोर्ट में महिला के साथ बलात्कार पुष्टि हो गई है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ़्तार भी किया है जबकि दो आरोपी अभी भी फरार हैं।

दिल्ली पुलिस ने अब तक केस को दबाकर रखा था। अब जब दिल्ली पुलिस ने तीन लोगों गिरफ्तार किया है तब जाकर पुलिस ने यह जानकारी मीडिया को दी है। राहुल, सुनील और योगेंद्र को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि पीड़ित लड़की कई आरोपियों को जानती है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

बताया जा रहा है कि पीड़िता आगरा की रहने वाली है। वह अपने मित्र के घर दिल्ली में आई थी। लड़की का कहना है कि पांच लड़कों ने उसे एक कार में अगवा किया। बाहरी दिल्ली के अलीपुर इलाके की घटना है।