यह ख़बर 15 फ़रवरी, 2013 को प्रकाशित हुई थी

नाबालिग को अगवा कर किया दुष्कर्म, अस्पताल में चल रहा है इलाज

खास बातें

  • दुष्कर्म की एक और जघन्य वारदात में गुड़गांव की छह साल की एक बच्ची का अपहरण कर उसके साथ बलात्कार किया गया और उसे दक्षिण दिल्ली के एक इलाके में सड़क किनारे छोड़ दिया गया। लड़की का दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।
नई दिल्ली:

दुष्कर्म की एक और जघन्य वारदात में गुड़गांव की छह साल की एक बच्ची का अपहरण कर उसके साथ बलात्कार किया गया और उसे दक्षिण दिल्ली के एक इलाके में सड़क किनारे छोड़ दिया गया। लड़की का दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।

बुधवार की रात को राहगीरों ने लड़की को खून से लथपथ सड़क पर पड़ा देखा और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने लड़की को पास के अस्पताल पहुंचाया जहां से लड़की को सफदरजंग अस्पताल भेज दिया गया।

पुलिस के मुताबिक नाबालिग लड़की कापसहेड़ा इलाके में मिली। उसे रविवार को अगवा किया गया था।

पुलिस के अनुसार लड़की के शरीर पर चोट के निशान हैं।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

सफदरजंग अस्पताल के डॉक्टरों ने कहा कि उन्होंने लड़की का ऑपरेशन किया है और अब उसकी हालत स्थिर है।