यह ख़बर 18 दिसंबर, 2014 को प्रकाशित हुई थी

बर्ड फ्लू : सुखना लेक की 70 बत्तखों को मारा जाएगा

चंडीगढ़:

चंडीगढ में बर्ड फ्लू के चलते सुखना लेकर की सुखना लेक की 70 बत्तखों को मारा जाएगा। यहां 30 बत्तखों की पहले ही मौत हो चुकी है। यहां करीब 100 बत्तखें हैं। प्रवासी बत्तखों को नहीं मारा जाएगा।

चंडीगढ़ के मशहूर पर्यटन स्थल सुखना लेक में पिछले एक हफ़्ते में दो दर्जन से ज्यादा बत्तखों की मौत हो चुकी है। सुखना लेक को आम लोगों के लिए बंद कर दिया गया है।

जांच के लिए मरी हुई बत्तखों के नमूनों को भोपाल भेजा गया, जहां एक सैंपल एच5 एन1 पॉज़ीटिव पाया गया। बर्ड फ्लू की आशंका के चलते एहतियातन झील के आसपास लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। साथ ही सुरक्षा बलों को यहां तैनात किया गया है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

स्थिति से निपटने के लिए एहतियातन सेक्टर-16 के अस्पताल में एक वार्ड बर्ड फ्लू के संभावित मरीज़ों के लिए रिज़र्व कर दिया गया है। साथ ही चंडीगढ़ प्रशासन ने लोगों से संयम बरते की अपील की है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट के मुताबिक, इंसानों में एच5 एन1 इंफेक्शन से 60 फीसदी मामलों में मौत हो जाती है।