जमीन हड़पने के मामले में दोषी पाई गईं आशा कुमारी को पंजाब कांग्रेस का प्रभारी नियुक्त किया गया

जमीन हड़पने के मामले में दोषी पाई गईं आशा कुमारी को पंजाब कांग्रेस का प्रभारी नियुक्त किया गया

आशा कुमारी (फाइल फोटो)

नई दिल्ली:

अखिल भारतीय कांग्रेस समिति की सचिव आशा कुमारी को पंजाब का प्रभारी नियुक्त किया गया है। उन्हें 1984 के सिख विरोधी दंगों के मद्देनजर विवाद के चलते इस्तीफा देने वाले कमलनाथ की जगह नियुक्त किया गया है।

अगले साल पंजाब में चुनाव होने जा रहे हैं। इसी के लिए उन्हें यह कार्यभार दिया गया है। बता दें कि आशा कुमारी को हिमाचल प्रदेश में लैंड ग्रैब केस (भूमि हड़पने के मामले) में फरवरी में दोषी पाया गया था। वह फिलहाल जमानत पर हैं।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com