असम में बाढ़ : पांच और लोगों की मौत, 17 लाख लोग प्रभावित

असम में बाढ़ : पांच और लोगों की मौत, 17 लाख लोग प्रभावित

असम में बाढ़ से हालात खराब

गुवाहाटी:

असम में आई बाढ़ में बीते 24 घंटों के दौरान पांच और लोगों की मौत हो गई है। इसके साथ ही असम में बाढ़ की वजह से हुई मौतों का आंकड़ा 35 पर पहुंच गया है।
 


राज्यभर में 17 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं, जिनकी मदद के लिए सेना और राज्य सरकार की ओर से कोशिशें जारी हैं। धेमाजी, कोकराझार, सोनितपुर समेत 21 जिलों में हालात खराब हैं।

राज्यभर में दो हजार से ज्यादा गांव पूरी तरह से पानी में डूबे हुए हैं और हजारों एकड़ फसल बाढ़ की वजह से बरबाद हो गई है।


लगातार हो रही बारिश और पानी के बढ़ते स्तर की वजह से भारत-बांग्लादेश सीमा पर चौकसी करने में BSF के जवानों को परेशानी हो रही है।
 

बारिश और बाढ़ के कारण लोग पलायन करने को मजबूर हो रहे हैं।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com