यह ख़बर 09 जुलाई, 2013 को प्रकाशित हुई थी

असम में भारी बारिश और बाढ़ से हालात बिगड़े, पीएम ने की मदद की पेशकश

खास बातें

  • असम में भारी बारिश और बाढ़ की वजह से हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। यहां के 11 जिले और करीब 350 गांव बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हैं और 1 लाख से ज्यादा लोगों पर इस बाढ़ का असर पड़ा है।
गुवाहाटी:

असम में भारी बारिश और बाढ़ की वजह से हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। यहां के 11 जिले और करीब 350 गांव बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हैं और 1 लाख से ज्यादा लोगों पर इस बाढ़ का असर पड़ा है।

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने बाढ़ की गंभीरता को देखते हुए तरुण गोगोई को केंद्र की मदद की पेशकश की है। राहत और बचाव दल लगातार गांव−गांव जाकर फंसे हुए लोगों को निकालने का काम कर रहे हैं।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

कई सारे राहत कैंप भी सरकार की ओर से बनाए गए हैं, लेकिन अभी भी एक बड़ा तबका ऐसा है, जहां तक प्रशासन की मदद नहीं पहुंच पाई है और इस वजह से वहां हालात लगातार गंभीर होते जा रहे हैं।