दिल्ली में झारखंड के माओवादी संगठन का सहायक जोनल कमांडर गिरफ्तार

दिल्ली में झारखंड के माओवादी संगठन का सहायक जोनल कमांडर गिरफ्तार

गिरफ्तार माओवादी चंडेश्वर यादव.

नई दिल्ली:

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 26 साल के चंडेश्‍वर यादव उर्फ नगीना को दिल्ली के कापसहेड़ा से गिरफ्तार कर लिया । पुलिस के मुताबिक चंडेश्‍वर झारखंड के प्रतिबंधित माओवादी संगठन का सहायक जोनल कमांडर है ।

गया के रहने वाले चंडेश्‍वर ने रांची से 150 किलोमीटर दूर चतरा जिले में 23 दिसंबर 2014 को  पेट्रोलिंग कर रही पुलिस पार्टी पर आईईडी के जरिए विस्फोट किया और जबरदस्त फायरिंग की थी। इसमें एक जवान की मौत हो गई थी और एक घायल हो गया था। 30 मिनट तक मुठभेड़ हुई और बाद में माओवादी अंधेरे का सहारा लेकर भाग गए। इस मामले में चंडेश्‍वर मुख्य साजिशकर्ता था। चंडेश्‍वर पर झारखंड पुलिस ने 5 लाख रुपये का इनाम रखा था।

इस घटना के बाद चंडेश्‍वर दिल्ली आ गया और लेबर कॉलोनी में मजदूर बनकर लोगों के बीच घुलमिल गया। पुलिस का कहना है कि चंडेश्‍वर चौथी क्लास तक पढ़ा है और उसके पिता  मजदूर हैं।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

सन 2014 में पारिवारिक झगड़े के बाद  चाचा से बदला लेने के लिए वह माओवादी कौशल यादव ये मिला। कौशल ने उसे माओवादी संगठन में शामिल होने के लिए प्रेरित किया। माओवादियों के कैंप में उसकी मुलाकात इंदल सिंह और आलोक यादव जैसे माओवादियों से हुई। वहां उसने हथियार चलाने और ब्लास्ट करने की ट्रेनिंग ली थी।