यह ख़बर 29 मई, 2014 को प्रकाशित हुई थी

दिल्ली में गर्मी ने तोड़ा 16 साल का रिकॉर्ड, पारा 46 डिग्री के पार

फाइल फोटो

नई दिल्ली:

दिल्ली में आज गर्मी ने 16 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जहां शहर के पालम इलाके में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इससे पहले 26 मई, 1998 को पालम का पारा 48.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

हालांकि शहर के सफदरजंग इलाके का अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य के करीब है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

पिछले दो दिनों से शहर में भीषण गर्मी पड़ रही है। बुधवार की सुबह धूप खिली रही और न्यूनतम तापमान औसत से डिग्री कम 25.6 डिग्री दर्ज किया गया।