यह ख़बर 04 अप्रैल, 2013 को प्रकाशित हुई थी

दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल पर हमला, हालत गंभीर

खास बातें

  • उत्तर प्रदेश में शामली जिले में कुछ लोगों ने आज गोलियां चला कर दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल को गंभीर रूप से घायल कर दिया।
मुजफ्फरनगर:

उत्तर प्रदेश में शामली जिले में कुछ लोगों ने आज गोलियां चला कर दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल को गंभीर रूप से घायल कर दिया।

पुलिस ने बताया कि जिले के कांधला पुलिस थानांतर्गत भरसी गांव में कुछ अज्ञात लोगों ने आज सुबह गोलियां चला कर दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल अरुण कुमार को घायल कर दिया। पुलिस ने बताया कि कुमार को गंभीर हालत में शामली अस्पताल ले जाया गया। कुमार छुट्टी पर अपने पैतृक गांव गए थे।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com