यह ख़बर 22 अगस्त, 2014 को प्रकाशित हुई थी

बेंगलुरु : सरकारी ब्वॉयज होम में बच्चे को बेरहमी से पीटा

बेंगलुरु:

बेंगलुरु में सरकारी ब्वॉयज होम में एक लड़के की पिटाई का मामला सामने आया है। इस लड़के को इसी हफ्ते यहां लाया गया था।

पीड़ित लड़के का कहना है कि उसे बस स्टॉप के पास से बॉस्को नाम का एनजीओ अपने साथ लाया था। यह एनजीओ घर से भागे हुए और जिन बच्चों के सिर पर छत नहीं है, उनके लिए काम करता है।

लड़के का आरोप है कि रमेश नाम के शख्स ने जो इस होम का मेन इंचार्ज है ने उसने उसे बुरी तरह पीटा। लड़के का फिलहाल अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com