यह ख़बर 08 अप्रैल, 2013 को प्रकाशित हुई थी

काम पर भरोसा करता हूं, कोई हसरत नहीं : शिवराज सिंह चौहान

खास बातें

  • मैं काम पर करता हूं भरोसा और कोई हसरत नहीं रखता। एनडीटीवी इंडिया से मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यह कहा। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री पद को लेकर जो कहना होगा पार्टी में कहेंगे बाहर विवाद नहीं।
भोपाल:

मैं काम पर करता हूं भरोसा और कोई हसरत नहीं रखता। एनडीटीवी इंडिया से मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यह कहा। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री पद को लेकर जो कहना होगा पार्टी में कहेंगे बाहर विवाद नहीं।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का कहना है कि वह प्रधानमंत्री पद को लेकर कोई विवाद नहीं चाहते। इस बारे में पार्टी के फोरम पर ही अपनी बात रखेंगे।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

उन्होंने कहा कि वह अपना काम कर रहे हैं। वे महत्वाकांक्षी नहीं हैं। उनके लिए अपने से ज्यादा पार्टी और पार्टी से ज्यादा देश अहम है। उनका यह भी कहना है कि मध्य प्रदेश की विकास दर देश की विकास दर से पौने दो गुना ज्यादा है, लेकिन इसे अक्सर पीछे रखा जाता है।