यह ख़बर 24 जनवरी, 2011 को प्रकाशित हुई थी

'भारतरत्न' पंडित भीमसेन जोशी नहीं रहे

खास बातें

  • भारतरत्न महान शास्त्रीय गायक पंडित भीमसेन जोशी का सोमवार सुबह पुणे के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 89 वर्ष के थे।
Pune:

देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारतरत्न से सम्मानित महान शास्त्रीय गायक पंडित भीमसेन जोशी का सोमवार सुबह पुणे के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 89 वर्ष के थे। शास्त्रीय संगीत को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाले पंडित जी के देहावसान की खबर फैलते ही लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। जोशी जी, जिनकी आवाज अब हमेशा के लिए खामोश हो गई है, पिछले दो साल से बीमार चल रहे थे। पंडित जी खय्याल गायकी और भजन के लिए काफी मशहूर थे। उनका जन्म वर्ष 1922 में कर्नाटक में हुआ था।संबंधित फोटो गैलरी :नहीं रहे भीमसेन जोशी

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com