महाराष्ट्र : भिवंडी में जादू-टोने के चक्कर में दो युवकों की हत्या

महाराष्ट्र : भिवंडी में जादू-टोने के चक्कर में दो युवकों की हत्या

मुंबई:

महाराष्ट्र में मुंबई से सटे भिवंडी में भोईवाडा पुलिस स्टेशन के अंतर्गत ईदगाह रोड अमानी शाह तकिया कब्रिस्तान में शनिवार को रात दो युवकों की निर्मम हत्या कर दी गई। भोईवाडा पुलिस के मुताबिक सुबह दोनों युवकों की लाश कब्रिस्तान में पड़ी मिली।

लाशों के पास नींबू, कील, काली गुड़िया, छत्री, हथौड़ी, चाकू आदि सामान भी पड़ा हुआ था। इसलिए शक है कि हत्या जादू-टोने के चक्कर में हुई है। एक शव की जेब से मिले पहचान पत्र के मुताबिक मृतक का नाम मिनूरूल इलाही शेख है। 45 साल का शेख मुंबई के मानखुर्द का रहने वाला है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

दूसरे शव की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। आरोपियों के बारे में भी कोई जानकारी अभी तक पुलिस के हाथ नहीं लगी है। भोईवाड़ा पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज उसकी तलाश शुरू कर दी है।