यह ख़बर 30 जुलाई, 2011 को प्रकाशित हुई थी

बिहार में बहू के साथ रेप करने वाला पुलिसकर्मी गिरफ्तार

खास बातें

  • भोजपुर जिले में पुलिस ने झारखंड के विशेष सहायक पुलिस के एक जवान को बहू के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया।
आरा:

बिहार के भोजपुर जिले में पुलिस ने झारखंड के विशेष सहायक पुलिस (सैप) के एक जवान को अपनी बहू के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि झारखंड के चतरा जिले में पदस्थापित सैप के जवान द्वारकानाथ ओझा को अपनी बहू के साथ बलात्कार करने के आरोप में जिले के नवादा थाना अंतर्गत एक होटल से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि पीड़ित के बयान पर पुलिस ने ओझा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वह बिहिया थाना अंतर्गत करजा गांव का निवासी है। महिला को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com