बिहार में डॉ कलाम के नाम पर बनेगी एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी और साइंस सिटी

बिहार में डॉ कलाम के नाम पर बनेगी एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी और साइंस सिटी

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (फाइल फोटो)

पटना:

पटना में बिहार सरकार के कैबिनेट की एक अहम मीटिंग बुलाया गई, जिसमें कुछ महत्वपूर्ण फैसले लिए गए।

इस बैठक में बिहार में बनने वाले नए कृषि महाविद्यालय का नाम पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के नाम पर रखने का निर्णय लिया गया।

इसके अलावा राज्य में भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के नाम पर एक साइंस सिटी स्थापित करने का भी फैसला लिया गया।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के निधन के बाद शोक व्यक्त करते हुए कहा था कि, कलाम महान वैज्ञानिक, प्रख्यात समाजसेवी और कुशल प्रशासक थे।

बिहार में नालंदा अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय को बढ़ावा देने में भी पूर्व राष्ट्रपति और शिक्षकविद् डॉ कलाम का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
    
डॉ कलाम को दिल्ली श्रद्धाजंलि देने पहुंचे बिहार के मुख़्यमंत्री नीतीश कुमार ने बताया था कि, कैसे डॉ कलाम उनके अनुरोध पर कई बार बिहार आकर उनका मार्गदर्शन करते रहे हैं और उनका जाना उनके लिए व्यक्तिगत नुकसान है। नीतीश के अनुसार डॉ कलाम के जाने से बिहार ही नहीं बल्कि पूरे राष्ट्र को नुकसान पहुंचा है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

गुरुवार हुई बैठक में 'माउंटेन मैन' कहे जाने वाले गया के दशरथ मांझी पर बनी फिल्म को भी टैक्स फ्री करने का ऐलान किया गया।