यह ख़बर 11 नवंबर, 2013 को प्रकाशित हुई थी

बिहार : माओवादियों ने अपने पूर्व समर्थक सहित तीन की हत्या की

गया:

बिहार के गया जिले के मोहनपुर थाना अंतर्गत अमकोला गांव में रविवार रात एक सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान माओवादियों ने अपने एक पूर्व समर्थक सहित तीन की गोली मारकर हत्या कर दी और तीन अन्य को जख्मी कर दिया।

शेरघाटी के अनुमंडल पुलिस अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि मृतकों में माओवादियों के पूर्व में समर्थक रहे संजय यादव और उनके दो अन्य साथी भुवनेश्वर यादव और सुरेंद्र यादव शामिल हैं।

माओवादियों द्वारा की गई इस गोलीमारी में मनोज यादव, योगेंद्र और पिंटू गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए जिला मुख्यालय स्थित मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि माओवादियों ने संजय यादव के वाहन में आग लगा दी तथा उनकी एक लाइसेंसी राइफल और एक पिस्तौल लूट कर फरार हो गए।

राजेश ने बताया कि माओवादियों ने हत्या और पुलिस मुखबिरी के आरोप में संजय और उनके दो साथियों की हत्या कर दी। नौ वर्ष पूर्व माओवादी समर्थक रहे संजय से पुलिस को मिली जानकारी के आधार पर कई माओवादी गिरफ्तार हुए थे और पुलिस ने उनके हथियार जब्त किए थे।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com