खास बातें
- देश के पूर्वोत्तर राज्य असम के बाद अब पश्चिम बंगाल के नादिया और तिहातो ब्लॉक में भी बर्ड फ्लू की पुष्टि हो गई है।
कोलकाता: देश के पूर्वोत्तर राज्य असम के बाद अब पश्चिम बंगाल के नादिया और तिहातो ब्लॉक में भी बर्ड फ्लू की पुष्टि हो गई है। अब यहां पर अगले तीन दिनों तक कूलिंग ऑपरेशन किए जाएंगे यानी कि मुर्गियों को मारा जाएगा। इसके अलावा जिन लोगों में बर्ड फ्लू के लक्षण पाए गए हैं, उन्हें डॉक्टर दवाइयां भी बांट रहे हैं। इससे पहले असम के धुबरी में 8 सितंबर को बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। बर्ड फ्लू को फैलने से रोकने के लिए पूरे राज्य में अलर्ट घोषित कर दिया गया है।