यह ख़बर 13 फ़रवरी, 2014 को प्रकाशित हुई थी

भाजपा-कांग्रेस की मिलीभगत से नहीं चली विधानसभा : अरविंद केजरीवाल

नई दिल्ली:

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली विधानसभा में कांग्रेस और भाजपा की मिलीभगत की वजह से नहीं चल पाई।

केजरीवाल ने कहा कि विधानसभा में कभी कांग्रेस के विधायक तो कभी भाजपा के विधायक वेल में आकर हंगामा करते रहे।

हद तो तब भी कि दोनों दलों में एक प्रकार का तालमेल दिख रहा था। केजरीवाल का आरोप है कि दोनों दलों ने जानबूझकर विधानसभा की कार्यवाही नहीं चलने दी।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दोनों ही दल उद्योगपति मुकेश अंबानी के खिलाफ केस दर्ज करने को पचा नहीं पा रहे हैं। यह दोनों दल आज एक्सपोज हो गए हैं।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com