यह ख़बर 01 दिसंबर, 2014 को प्रकाशित हुई थी

भाजपा का 'सोनिया गांधी' पर हमला, कांग्रेस को मजबूत नहीं कर सकता मौजूदा नेतृत्व

केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू की फाइल तस्वीर

विजयवाड़ा:

केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू ने रविवार को कहा कि भाजपा झारखंड एवं जम्मू-कश्मीर के विधानसभा चुनावों में ज्यादातर सीटें जीतेगी।

उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व पर यह कहते हुए निशाना साधा कि 'हारी हुई पार्टी' उनकी अगुवाई में खुद को फिर मजबूत स्थिति में नहीं ला सकती।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में भाजपा के सदस्यता अभियान की शुरुआत करते हुए नायडू ने कहा, 'बिहार और पश्चिम बंगाल के आगामी विधानसभा चुनावों में भी भाजपा को जीत हासिल होगी। पार्टी दक्षिण एवं पूर्वोत्तर में भी अपनी पैठ बनाने की योजना बना रही है।'