यह ख़बर 09 फ़रवरी, 2013 को प्रकाशित हुई थी

कर्नाटक विधानसभा में भाजपा विधायक ने शेट्टार पर पानी फेंका

खास बातें

  • कर्नाटक विधानसभा में कावेरी मुद्दे पर विरोध दर्ज कराते हुए भाजपा के एक विधायक ने मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार के सिर पर पानी फेंक दिया।
बेंगलुरु:

कर्नाटक विधानसभा में कावेरी मुद्दे पर विरोध दर्ज कराते हुए भाजपा के एक विधायक ने मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार के सिर पर पानी फेंक दिया।

विधायक एचएस शंकरलिंगे गौड़ा अध्यक्ष के आसन के समीप मुख्यमंत्री के सामने आ गए और उन पर बोतल का पानी उड़ेल दिया। उस वक्त मुख्यमंत्री बजट भाषण पढ़ रहे थे।

माना जा रहा है कि मैसूर जिले की चामराज सीट से विधायक गौड़ा ने कावेरी मुद्दे पर अपने विरोध व्यक्त करने के लिए यह किया। कर्नाटक में भाजपा की सरकार है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

इस घटना से एक दिन पहले ही उच्चतम न्यायालय ने कर्नाटक सरकार को आदेश दिया था कि तमिलनाडु को उसके हिस्से का पानी दिया जाए।