पुरस्कार लौटाने वालों को कांग्रेस ने किया भुगतान : भाजपा सांसद तेली

पुरस्कार लौटाने वालों को कांग्रेस ने किया भुगतान : भाजपा सांसद तेली

डिब्रूगढ़ (असम):

भाजपा नेता और डिब्रूगढ़ से पार्टी सांसद रामेश्वर तेली ने यह आरोप लगाकर विवाद खड़ा कर दिया कि देश में असहनशीलता के नाम पर अपने राष्ट्रीय पुरस्कार लौटाने वाले लेखकों, कलाकारों, इतिहासकारों और वैज्ञानिकों को ऐसा करने के लिए कांग्रेस की ओर से भुगतान किया गया था।

तेली ने कहा कि देश में बढ़ते फासीवाद के नाम पर उसके खिलाफ राष्ट्रीय पुरस्कार लौटा रहे लोगों को कांग्रेस ने 10 से 15 लाख रुपये दिए। उन्होंने दावा किया कि इन लोगों को कांग्रेस के शासनकाल में सम्मानित किया गया था और पूछा गया था कि क्या वे पुरस्कारों की वजह से अब तक मिले सम्मान और आदर को भी लौटा सकते हैं।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

अभिनेता आमिर खान के बयान पर भाजपा नेता ने कहा कि दूसरी तरफ अभिनेता सलमान खान के पिता और जानेमाने फिल्म लेखक सलीम खान ने कहा है कि भारत दुनिया में सबसे सहिष्णु देश है।