चोरी के आरोप में थाने में चेन से बांध कर रखा गया 13 साल के लड़के को


हैदराबाद : आंध्र प्रदेश से कुछ चौंकाने वाली तस्वीरें सामने आ रही हैं... एक पुलिस स्टेशन में 13 साल के एक लड़के को पुलिस ने जंजीर से बांध के रखा है। बच्चे पर आरोप है कि वह चोरी कर रहा था और इसी के चलते पुलिस ने पांच दिनों तक उसे थाने में चेन से बांध कर रखा।

बताया जा रहा है कि लड़का कूड़ा बीनने का काम करता और उस पर चोरी का आरोप लगा है।

जिल के पुलिस अधिकारी श्रीकांत ने एनडीटीवी से बताया कि इस लड़के भागने न देने के लिए चेन से बांधा गया था। पुलिस अधिकारी ने इस बात से इनकार किया कि उस लड़के को पांच दिनों तक बांध कर थाने में रखा गया। उनका कहना है कि लड़के एक दिन पहले ही पकड़ा गया था।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

बीती रात लड़के मेजिस्ट्रेट के सामने प्रस्तुत किया गया जिन्होंने लड़के को आज फिर पेश करने का आदेश दिया।